सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चो के लिए सही गुणवत्ता का वसा (Fat) क्यों आवश्यक है?

  बच्चो के लिए सही गुणवत्ता का वसा (Fat) क्यों आवश्यक है? आज गाय के घी के महत्व को जानकर बाजार में विभिन्न प्रकार की ब्रांड आ गयी है। परंतु चमक दमक के अतिरिक्त गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की क्षमता कुछ ही लोगो मे है। गोघृत एक ऐसा अमृत है जो बच्चे, युवा एवं वृद्ध तीनो के लिए उत्तम औषधि है। इसी के अंतर्गत वीरेन्द्र गौधूली के सदस्य परिवारों के आग्रह पर तीन प्रकार की गाय की नस्लो का शुद्ध गोघृत मथनी द्वारा बिलोकर तैयार करवाया है। वीरेन्द्र गौधूली द्वारा 4 प्रकार की देसी भारतीय नस्ल की गोमाताओ का शुद्ध वैदिक विधि से निर्मित गौघृत उपलब्ध है  1. गंगातीरी गौमाता   2. कांकरेज गौमाता  3. नागौरी गौमाता  4. बद्री गौमाता  यह सभी गोघृत जो प्रति माह सीमित मात्रा में बन रहे है वह अपनी मांग और अद्वितीय गुणवत्ता एवं स्वाद के कारण  उत्पादन होते ही सदस्य परिवारों में बंट जाता है। भाई राजीव दीक्षित जी द्वारा गोमाता के महत्त्व को जिस प्रकार से प्रचारित किया गया उस कारण अब लोगो ने इसके महत्व समझा है।  बच्चो के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित कीजिये:  बचपन मे श...

जानिये असल में किस धन की है धनतेरस?

जानिये किस धन की है धनतेरस ? क्यों बिना विवेक कुछ भी ख़रीद लेने का दिन नहीं है धनतेरस! और यह धन से सम्बंधित नहीं है ************************************* स्वदेशी एवं स्वास्थ्य के सन्दर्भ में धनतेरस का महत्व कुंठित एवं विकृत उपभोक्तावाद से प्रेरित बाजारीकरण के कारण धनतेरस को लेकर कुछ भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास एक प्रश्नावली के द्वारा : प्रश्न: धनतेरस में "धन" शब्द का क्या अर्थ है? उत्तर: यह बहुत कम लोग जानते है की वास्तव में धनतेरस में "धन" शब्द स्वास्थ्य के देवता धनवंतरी से लिया गया है कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। प्रश्न: अगर धन नहीं तो फिर धनतेरस का क्या महत्त्व है? उत्तर: देवी लक्ष्मी हालांकि की धन देवी हैं परन्तु उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए आपको स्वस्थ्य और लम्बी आयु भी चाहिए यही कारण है दीपावली दो दिन पहले से ही यानी धनतेरस से ही दीपामालाएं सजने लगती हें। प्रश्न: आज के दिन कुछ नया खरीदने की परंपरा क्यों है? उत्तर: समुद्र मंथन के...

कैसे बनाएं शरद पूर्णिमा की विशेष आयुर्वेदिक खीर?

शरद पूर्णिमा 6 अक्तूबर 2025 अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है । वर्ष की सभी पूर्णिमा में आश्विन पूर्णिमा विशेष चमत्कारी मानी गई है। शरद पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ का दर्शन करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। शरद पूर्णिमा की रात में चांद धरती के सबसे करीब होता है। अंतरिक्ष के समस्त ग्रहों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा चंद्रकिरणों के माध्यम से पृथ्वी पर पड़ती हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा को चांद 16 कलाओं से संपन्न होकर अमृत वर्षा करता है। यह स्वास्थ्य के लिए अक्षय फलदायी होता है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर चंद्रमा से निकलने वाली किरणों में सभी प्रकार के रोगों को हरने की क्षमता होती है। इस दिन चंद्रमा का दर्शन करना और उसकी अराधना करना काफी शुभ फल दायक माना जाता है। लक्ष्मी पूजन और रात्रि जागरण से व्रती को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आँखों के लिए टॉनिक: त्रिफला, शहद और देसी गाय के शुद्ध घी का 02:02:01 के अनुपात में मिश्रण तैयार करके उसे शरद पूनम की पूरी रात को चांदनी में रखो...

चतुर्थ गौधूली शिविर कैंप, ऋषिकेश - 02 से 06 जून 2025 - (शिविर स्थल तक कैसे पहुंचे?)

चतुर्थ गौधूली पांच दिवसीय पारिवारिक शिविर (02 से 06 जून 2025 ) *******************************************   शिविर स्थल तक कैसे पहुंचे? जानकारी केवल पंजीकृत व्यक्तियों के लिए यदि आपने पंजीकरण नहीं करवाया है और फिर भी आप शिविर में आना चाहते है तो किसी धर्मशाला, होटल, आश्रम या अन्य स्थान पर स्वयं की रुकने की व्यवस्था करके भी शिविर में सहयोग राशि देकर भाग ले सकते है। यदि किसी कारणवश शिविर स्थल आश्रम में रहने का स्थान उपलब्ध होगा तो ही आपको देने का प्रयास किया जाएगा। ************* ट्रेन से कैसे पहुंचे? *************** अधिकांश ट्रेन आपको हरिद्वार तक मिलेगी एवं कुछ ही ट्रैन ऋषिकेश तक आती है अधिकांश लोग हरिद्वार उतरकर टैक्सी या ऑटो से ऋषिकेश तक जाते है। हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी 30 किलोमीटर है। ऑटो आपको मुनि की रेती ऑटो स्टैंड तक छोड़ेगा वहां से ऑटो वाले को आपको "तपोवन पुलिस चौकी" तक जाने के लिए कहना है शिविर स्थल वहां से 400 मीटर की दूरी पर है जिसकी वास्तविक स्थिति नीचे दिए गूगल मैप लिंक में दी गयी है यदि टैक्सी या अपनी गाडी से आ रहे है तो नीचे दिए लिंक में स्थान तक आप आ सकते ...