सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रामायण — भव्य भी, त्रुटिपूर्ण भी… और फिर भी अद्भुत एवं देखने योग्य

रामायण — भव्य भी, त्रुटिपूर्ण भी… और फिर भी देखने योग्य नितेश तिवारी की रामायण: Rise of a Legend देखने के बाद मेरी राय बहुत सीधी है— फ़िल्म अच्छी है, देखने योग्य है, कई जगह अद्भुत है… लेकिन कुछ जगह ऐसी गलतियाँ भी करती है जिन्हें केवल "रचनात्मक स्वतंत्रता" कहकर छोड़ देना उचित नहीं होगा। इसलिए न अंधी प्रशंसा। न अंधा विरोध। न "वाह! सब कुछ महान है।" और न "एजेंडा है, बहिष्कार करो।" 1. फ़िल्म तीन घंटे पन्द्रह मिनट की है, लेकिन बोझिल नहीं लगती यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कहानी हमें पहले से पता है। फिर भी नितेश तिवारी ने पटकथा को इस तरह बाँधा है कि बहुत कम जगह ऐसी आती है जहाँ मन कहे— अब आगे बढ़ो भाई। कुछ नए दृश्य बहुत सुन्दर लगे। राम और सीता का अयोध्या के लोगों के साथ घुलना-मिलना और भोजन परोसना। सीता का छोटी बच्चियों की चोटी बनाना। खेत में महिलाओं के साथ उनका सहज संवाद। वन में राम का सीता के लिए फूल लाना और उनके बालों में लगाना। जटायु की चिता के लिए अलग-अलग पक्षियों का टहनियाँ लाना और आकाश में मंडराना। ये दृश्य मूल कथा को नुकसान नहीं पहुँचाते। उल्टा पात्रों ...