सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

uttarakhand लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन दिन की छुट्टी : पर्यटक बनकर तीर्थाटन का ढोंग | लाखों की भीड़ शान्ति की खोज में पहाड़ पहुंची

  तीन दिन की छुट्टी मिली… और हम शान्ति खोजने लाखों की भीड़ लेकर पहाड़ पहुँच गए! तीन दिन की छुट्टी क्या मिली, पर्यटक बनकर तीर्थाटन करने का ढोंग करने निकल पड़े  दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के लोगों को अचानक प्रकृति, अध्यात्म और पहाड़ों से प्रेम हो गया। और प्रेम भी ऐसा कि हिमाचल से उत्तराखण्ड तक महाजाम लग गया। कैंची धाम में तिल रखने तक की जगह नहीं। समाचार के अनुसार शम तक लगभग 50,000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। कुल्लू में दो दिन में एक लाख से अधिक पर्यटक पहुँच गए। होटल लगभग भर गए। नैनीताल में लोग होटल नहीं मिलने पर सड़को के किनारे सो रहे है।   जागेश्वर में पार्किंग भर गई तो वाहन सड़कों पर खड़े होने लगे। शिमला-मनाली की सड़कों पर गाड़ियों की पंक्तियाँ। और यह सब देखकर मेरे मन में एक बहुत छोटा-सा प्रश्न आया हम पहाड़ों पर शान्ति खोजने जाते हैं और अब पहाड़ो के लोग शान्ति ढूंढ रहे है! सुबह घर से निकलेंगे बड़ी गाड़ी में। चार पांच  लोग बैठेंगे। पूरा सामान भरेंगे। रास्ते में प्लास्टिक की बोतलें खरीदेंगे। पैकेट वाला खाना खाएँगे। पहाड़ पर पहुँचकर गाड़ी खड़ी करने की ज...

बद्रीनाथ धाम: शंख वर्जित......पर डीजे चालू है!

बद्रीनाथ में शंख मौन है… पर डीजे बोल सकता है! उत्तराखण्ड में इस वर्ष बद्रीनाथ धाम ने एक और कीर्तिमान बना दिया। 22 सितम्बर तक 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके थे। सरकार इसे बेहतर यात्रा-प्रबन्धन और सुविधाओं से जोड़कर देख रही है।  अच्छी बात है। वैसे उत्तराखण्ड में आजकल कीर्तिमान टूटने का समय चल रहा है। श्रद्धालुओं का कीर्तिमान टूट रहा है। बरसात में सड़कें टूटती हैं। पहाड़ खिसकते हैं। इस वर्ष भी भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने कई क्षेत्रों में भारी क्षति की है।  तो मैंने सोचा— बेचारी परम्पराएँ ही क्यों बची रहें? बद्रीनाथ भगवान विष्णु का धाम है। वही भगवान विष्णु जिनके हाथ में शंख है। लेकिन बद्रीनाथ में शंख नहीं बजाया जाता। इसके पीछे अनेक धार्मिक कथाएँ हैं। एक प्रचलित मान्यता यह है कि माता लक्ष्मी के ध्यान में विघ्न न पड़े, इसलिए भगवान विष्णु ने विजय के बाद भी शंखनाद नहीं किया और वही परम्परा आगे चली।  कथा ऐतिहासिक तथ्य है या धार्मिक मान्यता या विज्ञान, यह अलग विषय है। लेकिन उसका भाव बड़ा सुन्दर है— भगवान की विजय से भी अधिक महत्त्व किसी के ध्यान और श...

क़र्ज़ लेकर सैलरी पाती देश की सरकारें, नहीं करेंगे सम्मान हम !

देश के किसी भी राज्य का हाल उठा लो ऐसा ही है  और देश का तो इस से भी बुरा यही  इस कर्ज़ को हमारी आने वाली पीढ़ियाँ कैसे चुकाएंगी! जब देश में थाईलैंड की तरह शरीर बेचकर पर्यटन बढ़ाना पड़ेगा तब यह नेता नहीं आएंगे तुम्हारी इज़्ज़त बचाने उत्तराखंड राज्य पर है 66 हज़ार करोड़ का कर्ज़ा नेताओ की घोषित इतनी है तो अघोषित कितनी होगी  क़र्ज़ लेकर सैलरी पाती देश की सरकारें, नहीं करेंगे सम्मान हम