सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

क्यों लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जो कुत्ता मारे सो कुत्ता, जो कुत्ता पाले सो कुत्ता!

जो कुत्ता पाले सो कुत्ता जो कुत्ता मारे सो कुत्ता घर में (प्रेशर) कुकर और कुकुर (कुत्ता)  दोनों ही हानिकारक है।    इस पोस्ट का अर्थ यह कदापि नहीं है कि कुत्तो पर अत्याचार हो या उन्हें सडको से हटा दिया जाए।  अपितु जो लोग सडको पर कुत्तो को रोटी आदि प्रतिदिन देते है उनको मेरा प्रणाम है।  सड़क पर घुमते कुत्ते बहुत ज़रूरी है परन्तु घर में साथ रखने के लिए नहीं।   जिनको ऊपर लिखी बात से ठेस पहुंची है उनको और भी ठेस पहुंचगी यह जानकर कि घर में कुत्ता पालने वालो या कुत्ते को स्पर्श करने वालो के द्वारा कोई भी पुण्य कर्म का लाभ कुकुर पालक को नहीं मिलता।   चाहे वह हवन, यज्ञ, दान या किसी भी अन्य प्रकार का सुकर्म हो। यहाँ तक कि कुत्ते को स्पर्श करने के बाद 21 दिन तक यज्ञादि करने की अनुमति भी नहीं है।  जिस देश में अतिथि को देवता स्वरुप माना गया और चौखट पर "स्वागतम"  लिखवाया जाता था उस देश में द्वार पर  "कुत्ते से सावधान" का बोर्ड अब स्वागत करता है।   मुझे तो अभी तक समझ नहीं आया कि घर के किस कुत्ते से सावधान रहने की चेतावनी ह...

तीन स्तरीय है कुंडली मिलान का विज्ञान!

  कुंडली मिलान का भी विज्ञान है विवाह से पूर्व वर कन्या और उनके परिजन एक दूसरे की प्रकृति गुण दोष शादी के बारे में प्रायः अनभिज्ञ रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि दोनों पक्ष अपने दोषों को छुपाते हैं और गुणों को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करते हैं।  इससे विवाह में कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के संबंधों में तनाव आरंभ हो जाता है। ऐसे में वर-वधू का जीवन सुखी बना रहे, इसके लिए विवाह से पूर्व जन्मपत्री का मिलान जरूरी है। कुंडली मिलान के अंतर्गत भावी वर-वधू की कुंडली का अध्ययन करके पूर्वानुमान लगाया जाता है कि विवाह के बाद उनके जीवन में परस्पर सामंजस्य होगा या नहीं। *कुंडली मिलाई फिर बेटी दुखी क्यों?* अक्सर देखने में आता है कि जन्म कुंडलियों का मिलान करते समय केवल दो ही बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है - पहला, लड़का लड़की मांगलिक तो नहीं औऱ दूसरा, गुण कितने मिल रहे हैं । लेकिन सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण मिलान तीन स्तरों पर किया जाता है।  - नक्षत्रो के आधार पर - ग्रहों के आधार पर  - कुंडली में बनने वाले शुभाशुभ योगों के आधार पर नक्षत्र।  1) नक्षत्रों के आधार पर मिलान करते समय अष्टक...