निष्ठा की परीक्षा शादी हो जाने के बाद दुनिया से सुन्दर लोग गायब नहीं हो जाते। आपकी पत्नी से अधिक सुन्दर स्त्रियाँ मिलेंगी। आपके पति से अधिक सफल, अधिक पैसे वाले, अधिक आकर्षक पुरुष भी मिलेंगे। इसीलिए विवाह केवल चेहरा, शरीर या पैसा देखकर किया ही नहीं जाना चाहिए। क्योंकि शादी खेल का अंत नहीं है। असल परीक्षा तो उसके बाद शुरू होती है। पुरुष को कोई ऐसी स्त्री मिलेगी जो पत्नी से कम उम्र की है, अधिक सजी-सँवरी है, फिट है, मुस्कुराकर बात करती है… और सबसे बड़ी बात—उसके साथ अभी बिजली का बिल, बच्चों की फीस, गैस सिलेंडर और सुबह की स्कूल बस नहीं जुड़ी। और घर पहुँचोगे तो पत्नी शायद बाल बाँधे, पुराने कपड़ों में, बच्चों पर चिल्लाती हुई मिले। अब तुलना बड़ी आसान लगेगी। बस एक बात याद रखना— जिस स्त्री को तुम बाहर चमकता हुआ देख रहे हो, उसके साथ तुमने जीवन नहीं जिया। और जिस पत्नी को आज थका हुआ देख रहे हो, उसकी उस थकान में तुम्हारा घर भी शामिल है। ठीक यही बात स्त्रियों पर भी लागू होती है। ऑफिस में कोई पुरुष मिलेगा—अच्छा कमाता है, फिट है, ध्यान से बात सुनता है, तारीफ करता है, तुम्हारी हर बात पर ...
आने वाली पीढ़ियों को समर्पित