सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

IndianCinema लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हनुमान अंश : ₹10 लाख से ₹300 करोड़ तक…

हनुमान अंश : ₹10 लाख से ₹300 करोड़ तक…  जब मैंने पहली बार पूछा था— “क्या हनुमान अंश उत्तर भारत की कान्तारा बनेगी?” तब यह सवाल थोड़ा बड़ा लग रहा था। करीब ₹2 करोड़ की फिल्म। कोई बड़ा सितारा नहीं। कोई ऐसा प्रचार नहीं कि सुबह उठो तो हर जगह उसी का चेहरा दिखे। पहले दिन लगभग ₹10 लाख की कमाई। मतलब शुरुआत देखकर कोई भी कह देता— चलो, एक और छोटी धार्मिक फिल्म आई और चली गई। लेकिन गई नहीं। धीरे-धीरे लोग देखने लगे। फिर देखने वाले दूसरों से कहने लगे— “एक बार देख आओ।” और वही काम हो गया जो आजकल कई बार ₹50-100 करोड़ का प्रचार भी नहीं कर पाता। फिल्म ₹300 करोड़ के पार पहुँच गई। अब मुझे इसमें सबसे मजेदार बात यही लगती है— फिल्म नहीं बदली। दर्शक बढ़ता गया। हनुमान अंश   नीब करौरी बाबा के जीवन और हनुमान भक्ति से प्रेरित फिल्म है। इसलिए नाम देखकर अगर कोई यह सोचकर जाए कि अभी हनुमान जी आएँगे, पहाड़ उठाएँगे, VFX फटेगा और पर्दा हिलेगा— तो भाई, गलत फिल्म में आ गए। यह उस तरह की फिल्म नहीं है। यह सीधी है। बहुत सीधी। कई जगह इतनी सीधी कि लगता है थोड़ा और सिनेमाई हो सकती थी। कुछ दृश्य सच में फिल्म से ज्यादा अच्छे...