तेल का विज्ञान एक वाक्य में गाँव की एक निरक्षर परन्तु शिक्षित वृद्ध महिला द्वारा ************************************ गाँव की महिलाओ से मैंने क्या सीखा? ******************************* भ्रामक विज्ञापनों के दम पर आज हर जगह रिफाइंड तेल की धूम है Imported Olive Oil क्रांति की बात हो रही है अतः नीचे लिखी बात का महत्व और बढ़ जाता है ************************************** बात 2013, भिवानी, हरियाणा के एक गाँव की है व्याख्यान के बाद एक वृद्ध माताजी के घर में भोजन करने का अवसर मिला भोजन करते समय तेल के बारे में जानकारी ली तो उस महिला के मुख से खाने वाले तेल के बारे में एक ऐसी बात निकली की मैं नतमस्तक हो गया जिस वाक्य के बल पर तेल के नुक्सान समझाने के लिए हमे कई घंटो तक विज्ञानं समझाना नहीं पड़ता जब मैंने पुछा की आप TV विज्ञापन में दिखाए जाने वाले रिफाइंड तेल का प्रयोग क्यों नहीं करती तो उनके मुखारविंद से वह महा वाक्य निकला - "बेटा रिफाइंड तेल अगर अच्छा होता तो अपने पोते की मालिश मैं इसी से करती और अपने सर में रोज़ लगाती" मैं थोड़ी देर तक खाना छोड़कर सोचता रह...