समझें क्या है होली का वैज्ञानिक महत्व? **************************** यह जानकारी उनके लिए जिनको लगता है की होली जलाने से प्रदुषण होता है आग लगने का खतरा होता है ऐसे लोगो के सीमित और उधार के ज्ञान को थोडा विस्तार देने के लिए बता दूं की प्रदुषण गलत वस्तुओ के जलने से होता है अब हमें होली बनानी नहीं आती तो त्यौहार को दोष क्यों दें अब नीचे दी गयी जानकारी को भी पढ़ लें तो अच्छा होगा! होली के त्योहार से शिशिर ऋतु की समाप्ति होती है तथा वसंत ऋतु का आगमन होता है। प्राकृतिक दृष्टि से शिशिर ऋतु के मौसम की ठंडक का अंत होता है और बसंत ऋतु की सुहानी धूप पूरे जगत को सुकून पहुंचाती है। हमारे ऋषि मुनियों ने अपने ज्ञान और अनुभव से मौसम परिवर्तन से होने वाले बुरे प्रभावों को जाना और ऐसे उपाय बताए जिसमें शरीर को रोगों से बचाया जा सके। आयुर्वेद के अनुसार दो ऋतुओं के संक्रमण काल में मानव शरीर रोग और बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार शिशिर ऋतु में शीत के प्रभाव से शरीर में कफ की अधिकता हो जाती है और बसंत ऋतु में तापमान बढऩे पर कफ के शरीर से बाहर निकलने की क्रिया में कफ द...
आने वाली पीढ़ियों को समर्पित