सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Marriage लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दयालुता की असली परीक्षा घर में होती है!

दयालुता की असली परीक्षा घर में होती है हम अक्सर अपने अच्छे होने का प्रमाण बाहर ढूँढते हैं। गली के कुत्ते को रोटी डाल दी। पेपर वाले लड़के से हँसकर दो बात कर लीं। दुकानदार को मुस्कुराकर धन्यवाद कह दिया। रास्ते में किसी अनजान की सहायता कर दी। अच्छी बात है। पर इससे यह सिद्ध नहीं होता कि हम सच में दयालु हैं। दयालुता की असली परीक्षा तो घर के भीतर होती है। बाहर वाला हमारा इतिहास नहीं जानता। उसे नहीं पता हमने कहाँ चोट खाई है। उससे हमारा कोई पुराना झगड़ा नहीं, उसने दस वर्ष पहले की कोई बात हमें नहीं सुनाई। वह न हमारे पुराने घाव छेड़ता है, न हमारे अहंकार और कमजोरियों को हमारे सामने लाकर खड़ा करता है। पर घर में यह सब रोज़ होता है। जीवनसाथी वह सब जानता है। बच्चे भी धीरे-धीरे जान जाते हैं। घर हर दिन हमारे सामने वह दर्पण रख देता है जिससे बाहर हम बड़े आराम से बच निकलते हैं। इसीलिए दुकान पर खड़े लड़के से मीठी आवाज़ में बात करना आसान है। कठिन है उस व्यक्ति से उसी आवाज़ में बात करना जो वर्षों से साथ है, जो हमसे प्रेम भी करता है और हमारी सारी कमियाँ भी जानता है। हम अपने जीवनसाथी से किस स्वर में बात करते ह...

निष्ठा की परीक्षा

 निष्ठा की परीक्षा  शादी हो जाने के बाद दुनिया से सुन्दर लोग गायब नहीं हो जाते।  आपकी पत्नी से अधिक सुन्दर स्त्रियाँ मिलेंगी। आपके पति से अधिक सफल, अधिक पैसे वाले, अधिक आकर्षक पुरुष भी मिलेंगे। इसीलिए विवाह केवल चेहरा, शरीर या पैसा देखकर किया ही नहीं जाना चाहिए। क्योंकि शादी खेल का अंत नहीं है। असल परीक्षा तो उसके बाद शुरू होती है। पुरुष को कोई ऐसी स्त्री मिलेगी जो पत्नी से कम उम्र की है, अधिक सजी-सँवरी है, फिट है, मुस्कुराकर बात करती है… और सबसे बड़ी बात—उसके साथ अभी बिजली का बिल, बच्चों की फीस, गैस सिलेंडर और सुबह की स्कूल बस नहीं जुड़ी। और घर पहुँचोगे तो पत्नी शायद बाल बाँधे, पुराने कपड़ों में, बच्चों पर चिल्लाती हुई मिले। अब तुलना बड़ी आसान लगेगी। बस एक बात याद रखना— जिस स्त्री को तुम बाहर चमकता हुआ देख रहे हो, उसके साथ तुमने जीवन नहीं जिया। और जिस पत्नी को आज थका हुआ देख रहे हो, उसकी उस थकान में तुम्हारा घर भी शामिल है। ठीक यही बात स्त्रियों पर भी लागू होती है। ऑफिस में कोई पुरुष मिलेगा—अच्छा कमाता है, फिट है, ध्यान से बात सुनता है, तारीफ करता है, तुम्हारी हर बात पर ...

प्रेम का कारण नहीं होता !

  प्रेम का आधार कारण नहीं, साथ निभाना है यदि कोई तुमसे प्रेम करता है और इसलिए तुम भी उससे प्रेम करते हो, तो वह अपनापन है। यदि किसी के रूप को देखकर प्रेम हो जाए, तो वह आकर्षण है। यदि किसी के धन, पद या सुख-सुविधाओं के कारण प्रेम हो, तो वह लाभ की भावना है। यदि किसी के अच्छे स्वभाव और सरल व्यवहार के कारण प्रेम हो, तो वह सम्मान है। लेकिन यदि तुम स्वयं यह न बता सको कि तुम उससे प्रेम क्यों करते हो, यदि उसकी कमियाँ भी तुम्हें उससे दूर न कर सकें, यदि उसकी प्रसन्नता में तुम्हें प्रसन्नता मिले और उसके दुःख में तुम्हारा मन भी भर आए, तो वही सच्चा प्रेम है। क्योंकि सच्चा प्रेम किसी कारण से नहीं, मन के जुड़ाव और साथ निभाने से जन्म लेता है। भारत में एक समय ऐसा था जब माता-पिता अपने बच्चों का विवाह तय करते थे। गाँवों में नाई भी परिवारों को अच्छी तरह जानता था। वह केवल संदेश पहुँचाने वाला नहीं होता था, बल्कि परिवारों को जोड़ने का काम भी करता था। उसके बताए हुए अनेक संबंध जीवन भर चलते थे। उस समय अधिकतर युवक और युवती अपने जीवनसाथी से विवाह के बाद ही परिचित होते थे। वे साथ रहते-रहते एक-दूसरे को समझते थे...