Posts

Showing posts from April, 2026

इस नक़ली नव वर्ष पर कम से कम प्रण तो असली कर सकते है

इस नक़ली नव वर्ष पर कम से कम प्रण तो असली कर सकते है कि धैर्य का अभ्यास करेंगे और 10 मिनट में सामान डिलीवरी और 10 सेकंड वाली रील की मानसिकता से बाहर निकलेंगे  क्योंकि घीमी गति का जल और वायु दोनों ही पोषण करती है  परन्तु तेज़ गति का जल और वायु दोनों ही विनाशकारी है  ठीक यही विचार हमारे जीवनशैली पर भी लागु होती है  गिग इकोनॉमी और मेरे प्रिय पहाड़ों की बर्बादी में एक महत्वपूर्ण बिन्दु कॉमन है : मूर्खतापूर्ण, बेसिरपैर की, अर्थहीन “जल्दी”.  पर्यटकों को जल्दी है कि कभी बारह घंटे का रहा दिल्ली से मनाली का रास्ता पाँच-छह घंटे में तय करना है. तो ? तो काट दो पहाड़. काट दो तीन-तीन चार-चार सौ साल पुराने देवदार ! The Majestic Mighty Himalayan Cedar Deodar !  बाक़ी देश की जनता है , उसे सब दस मिनट में चाहिए. कंपनी ने आदत लगवाई और आलस्य को बढ़ाने वाली आदतें तो वैसे भी यहाँ लोग लगवाने के लिए पहले ही ताक में बैठे रहते हैं. पता नहीं दस मिनट में सामान मंगवा के ऐसा कौन सा तीर मार लिया जाता है? न जाने बाक़ी के तेइस घंटे पचास मिनट लोग करते क्या हैं? भले ही दस मिनट का लक्ष्य पूरा क...