Posts

Showing posts with the label bribe

बिना रिश्वत पासपोर्ट के बनने की कहानी

Image
कई वर्ष पहले मैंने पासपोर्ट बनवाया था जिसकी बहुत ही रोचक कहानी है और जो चाहे उस से आप सीख सकते है  क्या आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट शुल्क के अलावा किसी प्रकार की राशि रिश्वत में या फॉर्म जमा करने के लिए दलाल को देनी पड़ी थी? अगर हाँ तो क्यों? *************** मेरे पासपोर्ट के बनने की कहानी:  कहानी की सीख - "भ्रष्टाचार का आरंभ और अंत हमसे ही होता है" बात तब की है जब राजीव भाई को नहीं जानता था  मेरे जीवन के दो भाग है राजीव भाई को सुनने से पहले का और बाद का कोई बात चल रही थी कार्यालय में मैंने दोस्त से कहा - मैं रिश्वत नहीं देता दोस्त ने कहा - कभी तो देनी पड़ेगी  "लेकिन मैं नहीं दूंगा" मैंने कहा  मैंने पासपोर्ट बनवाने का तरीका पुछा तो वो बोला की उसके लिए तो पहले फॉर्म जमा करने के लिए दलाल को पैसे देने पड़ेंगे और फिर घर पर निरिक्षण करने आयेगा तो उसको भी देने पड़ेंगे तब पासपोर्ट के अधिकारिक रूप से रु.1000 लगते थे और दलाल को फॉर्म भरने और जमा करने के रु.700 अलग से देने पड़ते थे  मैंने कहा की अगर मुझे फॉर्म भरने के लिए दलाल की ज़रूरत पड़ती है तो मेरे साक्षर होने ...