Real से Reel में Short(s) होते जीवन - ये पल भर का तमाशा है।
ये पल भर का तमाशा है एक अध्ययन के अनुसार भारत में करीब 8 करोड़ लोग प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर हैं, मगर वास्तव में केवल 1.5 लाख लोग ही इससे कमाई कर पा रहे हैं। क्या आप भी सोशल मीडिया के जरिये प्रसिद्ध होने का सपना देख रही हैं? दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए मशहूर होने का ख्वाब देखना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन इसके लिए खतरनाक कदम उठाना पूरी तरह गलत है। कहीं आप भी तो इसकी लत का शिकार नहीं हो रही हैं? वह पूरे दिन सिर्फ रोल बनाती रहती है और घर पर कोई ध्यान ही नहीं देती। सारा दिन अजीबोगरीब कपड़े पहनकर सुबह से ही वीडियो बनाने में लग जाती है। न किसी से मिलती और न ही किसी से बात करती। यहां तक कि मुझसे भी बात नहीं करती है और कुछ कह दो तो लड़ने लगती है। अब हमने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। यह है इंदौर में रह रहे एक दंपति की कहानी। दंपति के पास बेशुमार दौलत है, दोनों पढ़े- लिखे परिवार से हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फेम यानी ख्याति पाने की चाहत और अपनों से बढ़ती दूरी से आज उनका घर टूटने के कगार पर है। इंदौर का ही एक और केस सामने आया, जिसमें एक छात्र ने रोल बनाने के चक्कर में फांसी ...