सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इसे कहते है थूककर चाटना! सैनिटाइज़र खतरनाक: स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी चेतावनी, न करें अधिक इस्तेमाल

 



इसे कहते है थूककर चाटना!

************************ सैनिटाइज़र खतरनाक: स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी चेतावनी, न करें अधिक इस्तेमाल
क्या आपको पता है कि ज्यादा सैनिटाइटर का इस्तेमाल नुकसानदेह है। जी हां, हाल ही में सैनिटाइजर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है ई दिल्ली: पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना महामारी से जंग लड़ रही है। कोरोना से बचने के तमाम देशों में वैक्सीन पर ट्रायल चालू है, हालांकि ये लोगों के पास कब तक आएगा ये साफ नहीं हो पाया है। ऐसे में इससे बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर ही लोगों के पास हथियार के रूप में बचा है।

निचे दिए गए निर्देश में एक बहुत महत्वपूर्ण बात कही गई है कि लोगो के ऊपर किसी भी परिस्थति में किसी भी प्रकार का जीवाणु रोधक कोई केमिकल न छिड़का जाए क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से हानि करता है।

परन्तु यदि आप लोगो की स्मृति थोड़ी अच्छी हो तो शायद आपको याद होगा कि इस देश में जो अद्वितीय पहल हमारे माननीय प्रधान सेवक ने सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाकर अपने अद्भुत बुद्धि का परिचय दिया था उसी की कड़ी में मज़दूरों का ऊपर अमानवीय तरीके से एक खतरनाक रसायन जो किसी भी रूप में किसी जानवर तक के ऊपर नहीं छिड़कना चाहिए था वह disinfectant (Sodium Hypochlorite) मज़दूरों के ऊपर छिड़का गया।

यह दिखाता है कि इस देश में आपातकाल के दौरान नसबंदी से लेकर कोरोना काल में हुए नर-संहार सबको यदि सरकार का साथ हो तो आराम से अंजाम दिया जा सकता है।



कागज़ो में सरकार स्वयं को बिलकुल पवित्र बनाकर रखती है परन्तु ज़मीनी वास्तविकता उस से कोसो दूर होती है क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि चुनाव से पहले कुछ सुविधाएं देकर इन्ही लोगो से वोट भी ले लेंगे क्योंकि जनता की स्मरण शक्ति कमज़ोर होती है।  




स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा सैनिटाइटर का इस्तेमाल नुकसानदेह है। जी हां, हाल ही में सैनिटाइजर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है। दरसल स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसका बहुत अधिक उपयोग हानिकारक भी हो सकता है। सैनिटाइजर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि अपने आप को कोरोना से बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें, बार-बार गर्म पानी पिएं और अपने हाथों को धोते रहें और बेवजह सैनिटाइज़र का उपयोग न करें। अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है सैनिटाइज़र
गौतलब है कि जानकारों ने पहले भी चेतावनी दी थी कि सैनिटाइज़र का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ रखने वाले अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब साबुन और पानी उपलब्ध हो तो सैनिटाइज़र के बजाय साबुन और पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए।
देखा जाय तो पिछले लगभग छह महीने से कोरोना की वजह से हम ज्यादातर सैनिटाइजर पर निर्भर हो गए हैं। कामकाज के लिए बहार जाना हो या ऑफिस, हर जगह साबुन-पानी न होने से लोग सैनिटाइजर का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जहां तक संभव हो इसके अधिक उपयोग से बचें।


जानकारी जनहित में जारी
-वीरेंद्र सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

त्रिफला कल्प | Trifala Kalp : जानिए 12 वर्ष तक लगातार असली त्रिफला खाने के लाभ! |

हिन्दी English आयुर्वेद • त्रिफला • 12 वर्ष का कल्प त्रिफला कल्प जानिए 12 वर्ष तक लगातार असली त्रिफला लेने की पारंपरिक विधि त्रिफला केवल कभी-कभार पेट साफ करने वाला चूर्ण नहीं माना गया। आयुर्वेद में इसे रसायन के रूप में भी स्थान मिला है। यहाँ त्रिफला का सही अनुपात, आयु के अनुसार मात्रा, ऋतु के अनुसार अनुपान, 12 वर्ष के कल्प और इसके अन्य पारंपरिक प्रयोगों को सरल और व्यवस्थित रूप में रखा गया है। हरड़ बहेड़ा आँवला घी शक्कर संग खाए हाथी दाबे कांख में और चार कोस ले जाए 1 कोस लगभग 3–4 किलोमीटर त्रिफला आखिर है क्या? आयुर्वेद के अनुसार हरड़, बहेड़ा और आँवला—इन तीन फलों के मिश्रण को त्रिफला कहा जाता है। परंपरागत आयुर्वेदिक दृष्टि में इसे वात, पित्त और कफ के संतुलन से जोड़कर देखा गया है। पुराने वर्णनों में त्रिफला को दीर्घकालीन पोषण और कायाकल्प से भी जोड़ा गया है। त्रिफला किस अनुपात में बनता है? अभ...

प्यास लगी थी गजब की…मगर पानी मे जहर था…

 प्यास लगी थी गजब की…मगर पानी मे जहर था… पीते तो मर जाते और ना पीते तो भी मर जाते. बस यही दो मसले, जिंदगीभर ना हल हुए!!! ना नींद पूरी हुई, ना ख्वाब मुकम्मल हुए!!! वक़्त ने कहा…..काश थोड़ा और सब्र होता!!! सब्र ने कहा….काश थोड़ा और वक़्त होता!!! सुबह सुबह उठना पड़ता है कमाने के लिए साहेब…।। आराम कमाने निकलता हूँ आराम छोड़कर।। “हुनर” सड़कों पर तमाशा करता है और “किस्मत” महलों में राज करती है!! दौलत की भूख ऐसी लगी कि कमाने निकल गए दौलत मिली तो हाथ से रिश्ते निकल गए बच्चो में रहने की फुरसत न मिली कभी फुरसत मिली तो बच्चे खुद कमाने निकल गए “शिकायते तो बहुत है तुझसे ऐ जिन्दगी, पर चुप इसलिये हु कि, जो दिया तूने, वो भी बहुतो को नसीब नहीं होता”.. अजीब सौदागर है ये वक़्त भी!!!! जवानी का लालच दे के बचपन ले गया…. अब अमीरी का लालच दे के जवानी ले जाएगा. …… लौट आता हूँ वापस घर की तरफ… हर रोज़ थका-हारा, आज तक समझ नहीं आया की जीने के लिए काम करता हूँ या काम करने के लिए जीता हूँ। “थक गया हूँ तेरी नौकरी से ऐ जिन्दगी मुनासिब होगा मेरा हिसाब कर दे…!!” भरी जेब ने ‘ दुनिया ‘ की पहेचान करवाई और खाली जेब ने ‘ अपनो ‘...

2003 से संसद में सभी कोल्ड ड्रिंक्स ब्रांड की बिक्री पर रोक है भारत में क्यों नहीं?

2003 से संसद में सभी कोल्ड ड्रिंक्स ब्रांड की बिक्री पर रोक है पूरे  भारत में क्यों नहीं? सरकारों का दोगलापन हमेशा से रहा है, सेवक बनकर दलाली ही की है अब अविवेकी और व्यवस्था के गुलाम लोग ऐसी दलील देंगे कि "कोल्ड ड्रिंक नहीं बेचेंगे तो देश का खर्चा कहाँ से चलाएगी बेचारी  सरकार?" हमारे एक साथी भाई अनूप पाण्डेय जी भारत सरकार से यह जानकारी ली तो चित्र में लिखे पत्र में जवाब मिला उसका हिंदी में अनुवाद इस प्रकार है . *********************************************************************** प्रश्न 1 सरकार द्वारा एक सांसद को कितनी प्रकार की सब्सिडी दी जाती है प्रश्न २ और भारत सरकार इन सब्सिडी पर कितना खर्च करती है उत्तर मिला : यह अस्पष्ट प्रश्न है और RTI एक्ट के अंतर्गत नहीं आता **************************************************************************** प्रश्न 3 क्या यह सत्य है की संसद की कैंटीन में कोक और पेप्सी पर रोक है अगर हां तो क्यों? उत्तर मिला: संसद परिसर में 6 अगस्त 2003 से सभी ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक की पूर्ती और बिक्री पर रोक है, यह निर्णय संसद परिसर में भोज...