सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विवाह की तैयारी है या दिखावे की?


विवाहोत्सव : ज़रा सोचिए

 क्या नाचने गाने को विवाह कहते हैं, क्या दारू पीकर हुल्लड़ मचाने को विवाह कहते हैं, क्या रिश्तेदारों और दोस्तों को इकट्ठा करके दारु की पार्टी को विवाह कहते हैं ? डीजे बजाने को विवाह कहते हैं, नाचते हुए लोगों पर पैसा लुटाने को विवाह कहते हैं, घर में सात आठ दिन धूम मची रहे उसको विवाह कहते हैं? 

दारू की 20-25 पेटी लग जाए उसको विवाह कहते हैं ? किसको विवाह कहते हैं?

विवाह उसे कहते हैं जो बेदी के ऊपर मंडप के नीचे पंडित जी मंत्रोच्चारण के साथ देवताओं का आवाहन करके विवाह की वैदिक रस्मों को कराकर पूरी शास्त्रोक्त विधि को निभाये ।

लोग कहते हैं कि हम आठ 8 महीने से विवाह की तैयारी कर रहे हैं । और पंडित जी जब सुपारी मांगते हैं , तो कहते हैं अरे वह तो भूल गए । जो सबसे जरूरी काम था वह आप भूल गए  । विवाह की सामग्री भूल गए।  फिर आप 10 महीने से विवाह की कौन सी तैयारी कर रहे हैं।

विवाह की नहीं आप वास्तव में दिखावे की तैयारी कर रहे हो। लोन या कर्जा ले लेकर दिखावा कर रहे हो ।

 हमारे ऋषियों ने कहा है कि जो जरूरी काम है वह करो । ठीक है ! अब तक लोगों की पार्टियां खाई है तो खिलानी भी पड़ेगी।  ठीक है समय के साथ रीति रिवाज बदल गए हैं । मगर दिखावे से बचना चाहिए।

मैं कहना चाहता हूं । आज आप दिखावा करना चाहते हो करो , खूब करो।  मगर जो असली काम है जिसे सही मायने में विवाह कहते हैं ।  वह काम गौण ना हो जाए ।  6 घंटे नाचने में लगा देंगे, 4 घंटे मेहमानों से मिलने में लगा देंगे', 3 घंटे जयमाला में लगा देंगे, 4 घंटे फोटो खींचने में लगा देंगे और पंडित जी के सामने आते ही कहेंगे पंडितजी जी जल्दी करो जरा जल्दी करो । पंडित जी भी बेचारे क्या करें ।  वह भी कहते हैं -  सब स्वाहा, स्वाहा । जब  आप  खुद ही बर्बाद होना चाहते हो तो पूरी रात जागना पंडित जी के लिए जरूरी है क्या ??? उन्हें भी अपना कोई दूसरा काम ढूंढना है ; उन्हें भी अपनी जीविका चलानी है । क्योंकि जहां आप लाखो करोड़ों रुपए खाने पर, बैंड पर, कपड़ो पर खर्च करते है वही जब पंडित जी की दक्षिणा का समय आता है तो कम से कम देने का प्रयास करेंगे। विडंबना देखिए कि विवाह में यदि पंडित ही न हो तो खाने, बैंड आदि का क्या महत्व रह जायेगा। बाकी सब के बिना विवाह हो सकता है लेकिन पंडित जी के बिना नहीं। परंतु उनको दक्षिणा देने के लिए कंजूसी करने लगते है अर्थात असली काम के लिए आपके पास समय और पैसा दोनो नहीं है। तो पंडित जी को भी क्यों फिक्र होने लगी आपके विवाह की। वो भी आप को यजमान नही ग्राहक समझेगा।


 जहां दारू पी गई हों, मांस पकाया या खाया गया हो क्या उस विवाह स्थल, मैरिज हाउस या पैलेस, वाटिका आदि में  देवता आएंगे आशीर्वाद देने के लिए।  

आप हृदय से सोचिए क्या देवता वहां आपको आशीर्वाद देने आयेंगे ??? आपको नाचना कूदना, खाना-पीना जो भी करना है ; वह विवाह वाले दिन से पहले या बाद में करें ।  मगर विवाह का कोई एक मुहूर्त का दिन निश्चित करके उस दिन सिर्फ और सिर्फ विवाह से संबंधित रीति रिवाज होने चाहिए । जिसमें गुरु जन आवें, घर के बड़े बुजुर्गों का जिसमें आशीर्वाद मिले।

आप खुद विचार करिये कि हमारे घर में कोई मांगलिक कार्य है,  जिसमें सब लोग व मेहमान आये हैं ; पर अपने ईश्वर या भगवान या ठाकुर को भूल जाएं । अपने कुल देवताओं को भूल जायें।*


  मेरा आपसे करबद्ध निवेदन है कि विवाह, नामकरण, उपनयन आदि अन्य जो भी संस्कार या धार्मिक उत्सव है ! वह शराब, माँस आदि निरामिष भोजन  के साथ बिल्कुल संपन्न ना हो। उन विषय तथा वस्तुओं को इन धर्म व संस्कार के कार्य में  शामिल ना करें, जो धार्मिक कार्यों में निषेध किया गया है।

टिप्पणियाँ

  1. हर एक वाक्य विचारणीय और अनुसरण करने योग्य है।

    जवाब देंहटाएं
  2. इस लेख के माध्यम से आपने हमारे मन की बात कह दी
    आजकल विवाह कोई संस्कार नहीं, केवल अपनी झूठी शान दिखाने का एक अवसर है

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही उत्तम विचार, हृदय से धन्यवाद🙏

    जवाब देंहटाएं
  4. Aapke post padh ke esa lagata hai ke bade bade research journal me likhi baatien hain asli gyan to yahan hai ... Hriday se naman

    जवाब देंहटाएं
  5. सत्य के साथ समझबूझ से भरा लेख

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

त्रिफला कल्प | Trifala Kalp : जानिए 12 वर्ष तक लगातार असली त्रिफला खाने के लाभ! |

हिन्दी English आयुर्वेद • त्रिफला • 12 वर्ष का कल्प त्रिफला कल्प जानिए 12 वर्ष तक लगातार असली त्रिफला लेने की पारंपरिक विधि त्रिफला केवल कभी-कभार पेट साफ करने वाला चूर्ण नहीं माना गया। आयुर्वेद में इसे रसायन के रूप में भी स्थान मिला है। यहाँ त्रिफला का सही अनुपात, आयु के अनुसार मात्रा, ऋतु के अनुसार अनुपान, 12 वर्ष के कल्प और इसके अन्य पारंपरिक प्रयोगों को सरल और व्यवस्थित रूप में रखा गया है। हरड़ बहेड़ा आँवला घी शक्कर संग खाए हाथी दाबे कांख में और चार कोस ले जाए 1 कोस लगभग 3–4 किलोमीटर त्रिफला आखिर है क्या? आयुर्वेद के अनुसार हरड़, बहेड़ा और आँवला—इन तीन फलों के मिश्रण को त्रिफला कहा जाता है। परंपरागत आयुर्वेदिक दृष्टि में इसे वात, पित्त और कफ के संतुलन से जोड़कर देखा गया है। पुराने वर्णनों में त्रिफला को दीर्घकालीन पोषण और कायाकल्प से भी जोड़ा गया है। त्रिफला किस अनुपात में बनता है? अभ...

प्यास लगी थी गजब की…मगर पानी मे जहर था…

 प्यास लगी थी गजब की…मगर पानी मे जहर था… पीते तो मर जाते और ना पीते तो भी मर जाते. बस यही दो मसले, जिंदगीभर ना हल हुए!!! ना नींद पूरी हुई, ना ख्वाब मुकम्मल हुए!!! वक़्त ने कहा…..काश थोड़ा और सब्र होता!!! सब्र ने कहा….काश थोड़ा और वक़्त होता!!! सुबह सुबह उठना पड़ता है कमाने के लिए साहेब…।। आराम कमाने निकलता हूँ आराम छोड़कर।। “हुनर” सड़कों पर तमाशा करता है और “किस्मत” महलों में राज करती है!! दौलत की भूख ऐसी लगी कि कमाने निकल गए दौलत मिली तो हाथ से रिश्ते निकल गए बच्चो में रहने की फुरसत न मिली कभी फुरसत मिली तो बच्चे खुद कमाने निकल गए “शिकायते तो बहुत है तुझसे ऐ जिन्दगी, पर चुप इसलिये हु कि, जो दिया तूने, वो भी बहुतो को नसीब नहीं होता”.. अजीब सौदागर है ये वक़्त भी!!!! जवानी का लालच दे के बचपन ले गया…. अब अमीरी का लालच दे के जवानी ले जाएगा. …… लौट आता हूँ वापस घर की तरफ… हर रोज़ थका-हारा, आज तक समझ नहीं आया की जीने के लिए काम करता हूँ या काम करने के लिए जीता हूँ। “थक गया हूँ तेरी नौकरी से ऐ जिन्दगी मुनासिब होगा मेरा हिसाब कर दे…!!” भरी जेब ने ‘ दुनिया ‘ की पहेचान करवाई और खाली जेब ने ‘ अपनो ‘...

2003 से संसद में सभी कोल्ड ड्रिंक्स ब्रांड की बिक्री पर रोक है भारत में क्यों नहीं?

2003 से संसद में सभी कोल्ड ड्रिंक्स ब्रांड की बिक्री पर रोक है पूरे  भारत में क्यों नहीं? सरकारों का दोगलापन हमेशा से रहा है, सेवक बनकर दलाली ही की है अब अविवेकी और व्यवस्था के गुलाम लोग ऐसी दलील देंगे कि "कोल्ड ड्रिंक नहीं बेचेंगे तो देश का खर्चा कहाँ से चलाएगी बेचारी  सरकार?" हमारे एक साथी भाई अनूप पाण्डेय जी भारत सरकार से यह जानकारी ली तो चित्र में लिखे पत्र में जवाब मिला उसका हिंदी में अनुवाद इस प्रकार है . *********************************************************************** प्रश्न 1 सरकार द्वारा एक सांसद को कितनी प्रकार की सब्सिडी दी जाती है प्रश्न २ और भारत सरकार इन सब्सिडी पर कितना खर्च करती है उत्तर मिला : यह अस्पष्ट प्रश्न है और RTI एक्ट के अंतर्गत नहीं आता **************************************************************************** प्रश्न 3 क्या यह सत्य है की संसद की कैंटीन में कोक और पेप्सी पर रोक है अगर हां तो क्यों? उत्तर मिला: संसद परिसर में 6 अगस्त 2003 से सभी ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक की पूर्ती और बिक्री पर रोक है, यह निर्णय संसद परिसर में भोज...